Connect with us

झारखंड

Jharkhand News : झारखंड में 7 डिग्री तक गिरा तापमान, जानें रांची-जमशेदपुर सहित अन्य शहरों के मौसम का हाल

Published

on

झारखंड में मौसम ने फिर से करवट बदला है। विगत कई दिनों से सुबह – शाम तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में बड़ी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को मौसम विभाग की ओर से यह अपडेट दी गई।
वहीं रांची समेत कई शहरों का तापमान समान्य से कम रहा। रांची का तापमान 30.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो समान्य से 3.9 डिग्री कम था। वहीं
डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि समान्य से 4.2 डिग्री कम है।
आपको बता दें कि जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री घटकर 28.5 डिग्री पर आ गया, जबकि बोकारो का अधिकतम तापमान 7 डिग्री गिरा। इसके अतिरिक्त चतरा, देवघर, सिमडेगा, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, खूंटी, पलामू, लातेहार आदि जगहों पर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
आपको बता दें कि बोकारो में सबसे अधिक 52.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बारिश के कारण झारखंड के कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गिरिडीह

टीएमटी कंपनी लाल स्टील के साथ हुई धोखाधड़ी, आरोपी को तीन माह की सजा

Published

on

By

झारखण्ड की टीएमटी कंपनी लाल स्टील से धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी ट्रेडर्स मिनहाज खान को तीन माह का सश्रम कारावास की सजा सुनाई गयी। बताया गया की यह मामला छह साल पूर्व 2017 का है। जब कोडरमा के फ्रॉड कारोबारी मिनहाज खान ने गिरिडीह के लाल स्टील से सात लाख 14 हजार का छड़ खरीदा था। लाल स्टील से सरिया खरीदने के दौरान कोडरमा के ट्रेडर्स मिनहाज खान ने लाल स्टील के चेयरमैन जयप्रकाश लाल को छह साल पहले 2017 में सात लाख 14 हजार का चेक भुगतान किया था। लेकिन उक्त चेक बाउंस होने के बाद लाल स्टील के चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने पूरे मामले की जानकारी कोडरमा के ट्रेडर्स मिनहाज खान को भी दिया। इस दौरान ट्रेडर्स ने भरोसा दिलाया की जल्द पूरा पेमेंट कर दिया जाएगा, लेकिन कोडरमा के ट्रेडर्स लगातार टालमटोल करते रहे। इस संबंध में अधिवक्ता विशाल आनंद ने बताया कि लाल स्टील के चेयरमैन के साथ हुए धोखाधड़ी के मामले में गिरिडीह कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया गया था। जिसमे छह साल तक केस चलने के बाद कोर्ट ने 10 दिन पहले आरोपी पर आरोप तय किया। बता दें की ट्रेडर्स मिनहाज खान को तीन माह का सश्रम कारावास की सजा सुनाते हुए बकाया राशि सात लाख 14 हजार के बजाए बकाया राशि के ब्याज के साथ आठ लाख 20 हजार का भुगतान करने का आदेश दिया है।

Continue Reading

Politics

नियोजन नीति को लेकर आज झारखंड बंद का आगाज, चप्पे-चप्पे पर प्रशासन की पैनी नज़र

Published

on

आज बुधवार को झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के द्वारा अपनी मांगो को लेकर झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। यह बंद 60-40 के फार्मूले पर नियोजन नीति के खिलाफ खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करने की मांग को लेकर की गई है। बंद को सफल बनाने हेतु विगत मंगलवार को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मशाल जुलूस निकाला गया।

वहीं आज राज्य में बंद का असर देखने को मिल रहा है। पुलिस प्रशासन अलर्ट है रांची सहित संपूर्ण राज्य सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने राज्य के सभी 24 जिलों में अलर्ट जारी किया और हर जगह अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। रांची जिले के सस्ते कौशल किशोर के निर्देशानुसार 15 सौ पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही वाटर कैनल, वज्र वाहन को भी तैयार किया गया है व कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। जिले में वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। वही बंद के आह्वान को देखते हुए प्रमुख शिक्षा संस्थान को बंद रखने की घोषणा की गई है। साथ ही आज झारखंड एकेडमिक काउंसिल 11वीं बोर्ड परीक्षा सहित विश्वविद्याल परीक्षाओं स्थगित कर दी गई है।

Continue Reading

झारखंड

बिहार- झारखंड में तपती गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश, मौसम विभाग ने इन इलाकों में बारिश के साथ- साथ लू की भी दी चेतावनी

Published

on

बिहार और झारखंड का तापमान लगातार बढ़ रहा है। कड़ाके की धूप और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अभी से ही मई जून के महीने जैसा गर्मी पड़ रहा है। इस दौरान मौसम विभाग के द्वारा लू चलने की चेतावनी भी दी गई थी।

इन सबके बीच एक राहत भरी खबर भी आई है। मौसम विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। आपको बता दें कि झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा छत्तीसगढ़ और बिहार में बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर बिहार के इन राज्यों का पारा लगातार बढ़ रहा है और लोगों का घर से निकलना मुहाल हो गया है।

एक ओर जहां मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 20 से 26 अप्रैल के बीच लू और गर्म हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा। कई शहरों का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा और कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जबकि 16 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहारदगा शहरों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 17 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां जिले में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
18 और 19 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। लेकिन 20 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और गिरिडीह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही रांची में भी 15 से 18 अप्रैल के बीच आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending